भारत में सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश (safe investment) माना जाता है। पारंपरिक रूप से लोग सोना खरीदकर घर मे रखते है, जैसे jewelry, coins या bars आदि के रूप मे। लेकिन अब निवेश के नए विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है Gold ETF (Exchange Traded Fund)।
Gold ETF उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो सोने में निवेश करना चाहते हैं लेकिन physical gold खरीदने की झंझट से बचना चाहते हैं। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि What is Gold ETF, क्या है गोल्ड ईटीएफ़, यह कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और इसमें निवेश कैसे किया जाता है।

What is Gold ETF, क्या होता है गोल्ड ईटीएफ़?
सोने का ETF (Exchange Traded Fund) एक ऐसा investment fund होता है जो मे तो आपके निवेश से phsically सोना ही मे निवेश करता है और stock exchange पर trade होता है।
इसका मतलब यह है कि जब आप सोने का ETF खरीदते हैं तो आप वास्तव में सोने में ही निवेश कर रहे होते हैं, लेकिन आपको अपने पास सोना रखने की जरूरत नहीं होती।
Gold ETF की units stock exchange (NSE या BSE) पर shares की तरह खरीदी और बेची जा सकती हैं।
आमतौर पर Gold ETF की एक unit लगभग 1 gram सोने के बराबर होती है, हालांकि यह fund के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।
पिछले 100 सालों मे सोने ने काफी अच्छा return दिया है। वास्तव मे सोना हमेशा से निवेशकों के एक secure investment माना जाता रहा है। अगर हम historical gold price देखें तो पिछले 100 साल मे सोना कहाँ से कहाँ पहुँच गया है। जहां 1926 मे सोने की केमत मात्र 18 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, आज वही 1,65000 से ऊपर है।
Gold ETF कैसे काम करता है?
सोने का ETF का काम करने का तरीका काफी सरल है।
- Asset Management Company (AMC) gold खरीदती है और उसे सुरक्षित vaults में रखती है।
- उसी सोने के आधार पर ETF units जारी की जाती हैं।
- निवेशक इन units को stock exchange पर खरीद और बेच सकते हैं।
- ETF की कीमत सोने के market price के अनुसार बदलती रहती है।
इस तरह निवेशक indirect तरीके से gold में निवेश करते हैं।
Gold ETF के फायदे
1. Physical Gold की झंझट नहीं
सोने का ETF में आपको सोना store करने या उसकी security की चिंता नहीं करनी पड़ती।
2. High Liquidity
Gold ETF stock exchange पर trade होता है, इसलिए आप इसे market hours के दौरान आसानी से खरीद या बेच सकते हैं।
3. Purity की चिंता नहीं
अगर आप मार्केट से जाकर सोना खरीदते है और उसे अपने पास रखते है तो इसमें purity का risk होता है, लेकिन सोने का ETF में fund manager 99.5% या उससे ज्यादा purity वाले सोने में निवेश करता है।
4. Transparent Pricing
Gold ETF की कीमत सोने की market price के अनुसार बदलती रहती है, इसलिए pricing transparent रहती है।
5. Portfolio Diversification
Gold ETF portfolio diversification के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि सोने का performance अक्सर stock market से अलग होता है।
Gold ETF के नुकसान
हालांकि सोने के ETF के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ limitations भी होते हैं।
Demat Account जरूरी
सोना के ETF खरीदने के लिए आपके पास Demat और Trading Account होना जरूरी है।
Expense Ratio
सोना के ETF को manage करने के लिए AMC कुछ management fees लेती है जिसे expense ratio कहा जाता है।
Physical Delivery नहीं
अधिकतर Gold ETFs में physical gold की delivery नहीं मिलती।
Gold ईटीएफ़ में निवेश कैसे करें
सोने के ETF में निवेश करना काफी आसान है।
Step 1: Demat Account खोलें
आप किसी broker जैसे Zerodha, Groww, Upstox या Angel One के माध्यम से demat account खोल सकते हैं।
Step 2: Gold ETF Search करें
Trading platform पर available Gold ETFs की list देख सकते हैं।
Step 3: Units खरीदें
Market price के अनुसार units खरीद सकते हैं।
Step 4: Portfolio में Hold करें
सोने के ETF को short term trading या long term investment दोनों के लिए रखा जा सकता है।
Gold ETF और Physical Gold में अंतर
| Gold ETF | Physical Gold |
|---|---|
| Digital form में investment | Jewelry या coins के रूप में |
| Storage की जरूरत नहीं | Storage और security जरूरी |
| Purity risk नहीं | Purity check जरूरी |
| Demat account जरूरी | Demat account नहीं चाहिए |
क्या Gold ETF एक अच्छा निवेश है?
सोने का ETF उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो:
- portfolio diversification चाहते हैं
- physical gold नहीं रखना चाहते
- stock exchange के माध्यम से investment करना चाहते हैं
Financial experts अक्सर सलाह देते हैं कि किसी भी portfolio में 5% से 15% तक gold allocation रखना फायदेमंद हो सकता है।
Conclusion
Gold ETF सोने में निवेश करने का एक आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है। यह physical सोना की तुलना में ज्यादा secure, transparent और liquid investment option माना जाता है।
अगर आप अपने portfolio में gold exposure चाहते हैं लेकिन physically सोना खरीदना नहीं चाहते, तो सोने मे ETF एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


